Electric Vehicle (EV) क्या हैं?

 


आज की दुनिया में जब पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और प्रदूषण की भी एक बड़ी समस्या जो काफी वर्षो से है तब लोग एक नए विकल्प की तरफ जा रहे हैं इलेक्टिक व्हीकल (EVs)


1. इलेक्टिक व्हीकल  (EV) की परिभाषा

इलेक्टिक व्हीकल (EV) वह वाहन है जो फ्यूल (Petrol/Diesel) के स्थान पर बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर से चलता है। इसमें इंजन का स्थान मोटर का होता है और फ्यूल टैंक का स्थान बैटरी।

 

2. इलेक्टिक व्हीकल(EV)  कैसे काम करता है?

·        EV में एक बैटरी पैक फिट होता है।

·        यह बैटरी मोटर को पावर देती है।

·        मोटर पहियों से जोड़ा करती है और वाहन चलता है।

·        बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन या अपने घर में चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है।


3. EV के प्रकार

·        बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV):-  पूरी तरह बैटरी पर चलने वाला वाहन (जैसे Tata Nexon EV, MG ZS EV)

·        प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV):  बैटरी और पेट्रोल/डीजल दोनों से चल सकता है।

·        हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV):  इसमें छोटी बैटरी होती है जो इंजन की मदद करती है (जैसे Toyota Camry Hybrid).

·        इलेक्ट्रिक Two-Wheeler और -रिक्शा: छोटे EVs जो शहरी क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय हैं।


4. EV के फायदे

   ·        पेट्रोल-डीजल की तुलना में सस्ता चलता है।

   ·  प्रदूषण कम करता है।

   ·  रिपेयरिंग की लागत कम होती है।

   ·  ध्वनि प्रदुषण लगभग नहीं होती।


5. भारत में EV का भविष्य

भारत सरकार कई योजनाएँ चला रही हैं जिनका उद्देश्य EV को बढ़ावा देना है। आने वाले समय में, EV हमारे दैनिक जीवन का एक बड़ा हिस्सा हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EV Sadhan: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर आपका भरोसेमंद गाइड